फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Agriculture Minister will lay the foundation stone of Vegetable Research Center on 7th August

ृषि मंत्री 7 अगस्त को करेंगे सब्जी अनुसंधान केंद्र का शिलान्यिस

Fri, 29 Jul 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister will lay the foundation stone of Vegetable Research Center on 7th August
पीडीडीयू नगर। चंदौली के माधोपुर में सब्जी अनुसंधान केंद्र का शिलान्यास केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की मौजूदगी में 7 अगस्त को होगा। इस अवसर पर सांसद और केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय भी मौजूद रहेंगे। जिले के माधोपुर में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की पहल पर इंडो इजराइल एक्सीलेंस सेंटर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

यह जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी हरबंश उपाध्याय ने दी है। उन्होंने कहा है कि सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के द्वारा विकास की कड़ी में एक बड़ा कदम सब्जी अनुसंधान केन्द्र का शिलान्यास है। जिले को इंडो इजरायल एक्सीलेंस सेंटर मिलने जा रहा है, जहां पर कृषि के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम की शुरुआत होगी। इस एक्सीलेंस सेंटर का निर्माण सकलडीहा तहसील के माधोपुर गांव में राजकीय संतति उद्यान की 10 हेक्टेयर भूमि पर लगभग 10 करोड़ की लागत से बनाने की बात कही जा रही है। इसकी स्वीकृति 30 दिसंबर 2021 को सरकार से मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed