{"_id":"7868eb856cbcd07f9f9cbc02cae1def3","slug":"agitation-for-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम से हटाने पर किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम से हटाने पर किया प्रदर्शन
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मियों ने गुरुवार को संविदा समाप्त किए
विज्ञापन
जाने के विरोध में गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान सफाई कर्मियों ने डीएम से मिलकर अपनी समस्याएं सुनाईं। साथ ही जिला अस्पताल में तैनाती के संदर्भ में विभागीय महानिदेशक द्वारा सीएमएस को प्रेषित किए गए पत्र का हवाला देते हुए पुन: काम पर रखे जाने की मांग की। कर्मियों ने मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
संविदा कर्मियों ने कहा कि महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं की ओर जिला अस्पताल के सीएमएस डा. पीसी जायसवाल को पत्र प्रेषित करके मानव संसाधन की व्यवस्था के मद्देनजर पहले से संविदा पर तैनात सफाई कर्मियों की निरंतरता बढ़ाने का निर्देश जारी किया था।
आदेश के बाद भी सीएमएस द्वारा अस्पताल में तैनात सफाई कर्मियों की संविदा को समाप्त कर काम से हटा दिया गया। उन्होंने अधिकारियों पर अभद्र व्यवहार का भी आरोप लगाया। इस अवसर पर राजेश कुमार, कन्हैया लाल, रंजीत, सुनीता, शीला, कांति देवी, दीपक, दिलीप, वकील, राजेश यादव आदि उपस्थित रहे।