फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   agitation for Bridge construction

पुलिया निर्माण के लिए प्रदर्शन

Thu, 12 Feb 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Thu, 12 Feb 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
agitation for Bridge construction
कस्बा स्थित रेलवे फाटक के दक्षिण दिशा की ध्वस्त पुलिया के निर्माण की
विज्ञापन
मांग को लेकर बुधवार की दोपहर कस्बावासियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान खूब नारेबाजी भी की। थोड़ी देर बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।
   

प्रदर्शन कर रहे कस्बावासियों का आरोप रहा कि पुलिया का आधा निर्माण कर विभाग ने छोड़ दिया है। जिससे रात में पुलिया से आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

चेताया कि यदि जल्द ही पुलिया का निर्माण नहीं करवाया जाता है तो वे धीना अमड़ा मार्ग अवरुद्ध करने को विवश होंगे।
गौरतलब है कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए धीना अमड़ा मुख्य मार्ग का निर्माण वर्षों पूर्व कराया गया था। लेकिन रखरखाव के अभाव में पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई।

पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने मरम्मत का कार्य आरंभ करवाया। लेकिन काम को आधा में ही रोक दिया गया। तब से अब तक मार्ग की मरम्मत कार्य को दुबारा आरंभ नहीं करवाया गया।


इसकी दुबारा मरम्मत कार्य करवाने की मांग ग्रामीणों ने कई बार विभाग से की।

लेकिन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी रही। इसी क्रम में बुधवार को ग्रामीणों ने टूटी हुई पुलिया पर खड़े होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में  गुड्डू सिंह, वीरेंद्र राय, बनारसी राय, संजय सिंह, सुरेश सोनकर, नागेश्वर राजभर, किशन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed