फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   agitation at Collectorate

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Tue, 09 Jun 2015 01:20 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 Jun 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
 agitation  at Collectorate
विभिन्न मांगों को लेकर मल्टी परपज हेल्थ वर्कर संघ के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और स्वास्थ्य महकमे द्वारा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भर्ती रोकने के साथ उक्त पद पर एमपीडब्ल्यू को तैनाती देने की मांग की।

कहा कि आठ माह से सभी कर्मचारियों का मानदेय भुगतान भी नहीं किया जा रहा है, जिससे हम सभी के समक्ष आर्थिक संकट गहरा गया है। अंत में पोस्टकार्ड पर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम बीके गुप्ता को सौंपा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सदानन्द कुमार ने कहा कि मल्टी परपज हेल्थ वर्कर (एमपीडब्ल्यू) की तैनाती तीन वर्ष पूर्व स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए संविदा पर की गई थी। हम सभी वर्कर ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में जी जान से लगे हुए हैं, लेकिन सरकार स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के पद पर नई भर्ती पुरुष वर्ग में करने जा रही है, जो एमपीडब्ल्यू कार्यकर्ताओं संग अन्याय है।

हम सरकार की इस ज्यादती को बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस संबंध में उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से समायोजन के लिए कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से हम सभी के हित में कोई पहल नहीं की जा रही है।


उन्होंने चेतावनी दी कि हम सभी की मांगों पर प्रदेश सरकार तत्काल विचार करें, नहीं तो एमपीडब्ल्यू कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर दिनेश, धर्मेंद्र कुमार, शशिकुमार, विजेंद्र, मुरली, गंगाधर, इंद्रजीत, आरिफ, रामललीत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed