फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   agitation against waterlogging

जलभराव के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 07 Dec 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 07 Dec 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
agitation against waterlogging
नगर के मानसनगर रेलवे कालोनी में पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से
विज्ञापन
जल भराव की स्थिति बनी हुई है। स्थिति यह है कि कालोनी में क्वार्टरों के आस पास का इलाका तालाब में तब्दील हो गया है।

 इससे कालोनी में रहना दूभर हो रहा है और संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।

इससे नाराज होकर रविवार को कालोनी के महिलाओं ने रेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में मंडल रेल प्रबंधक को पत्र भी भेजा।


पत्र के माध्यम से महिलाओं ने बताया कि कालोनी में पानी भरा हुआ है। भारतीय शिक्षा सदन स्कूल त्रिमुहानी से सकलडीहा रोड जाने वाली सड़क का पुरब का हिस्सा तालाब बन गया है।

 लगातार पानी जमा होकर इसमें सड़ रहा है। इससे भयंकर बदबृ निकल रही है। इससे कालोनीवासियों को क्वार्टर में रहना मुश्किल हो गया है। यही नहीं गंदगी की वजह से आए दिन संक्रामक बीमारियों हो रही है।

कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन आज तक सुनवइाऌ् नहीं हुई। चेतावनी दी कि जल्दी ही पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।


 प्रदर्शन करने वालों में प्रदर्शन करने वालों में अंजू देवी, रेनु सिंह, कविता, सुनीता, गीता,  उमा, कांता दास, कुसम शर्मा, मुन्नी बेरा, रेखा, रेणुका श्रीवस्तव, सरिता,  चिंता देवी, सोनी सानिया, डाली, सुरभि आदि तमाम महिलाएं  शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed