फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   agitation Against salary anomalies

वेतन विसंगतियों का विरोध, किया प्रदर्शन 

Thu, 14 Jul 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Thu, 14 Jul 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
agitation Against salary anomalies
कर्मियों ने गेट मीटिंग की
अधिकारों में कटौती के खिलाफ, वेतन विसंगति को दूर करने सहित दस सूत्री  मांग को लेकर उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास महापरिषद के आह्वान पर जिले के  सभी नौ ब्लाकों में ब्लाक कर्मियों ने गेट मीटिंग की और प्रदर्शन किया।  
विज्ञापन

   प्रदर्शन के अगली कड़ी में ब्लाक कर्मी चौदह जुलाई से बांहों पर काली पट्टी  बांध कर काम करेंगे। 
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार ब्लाकों का  अधिकार समाप्त करना चाहती है। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।  चौदहवें वित्त का धन न मिलने से विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। वेतन  विसंगतियों को दूर नहीं किया जा रहा है। 
विज्ञापन

इसको लेकर उत्तर प्रदेश ग्राम  विकास महापरिषद लगातार आंदोलन कर रही है। बताया कि चौदह से 18 जुलाई तक  बांहों पर काली पट्टी बांध कर काम किया जाएगा। वहीं 19 को सामूहिक अवकाश,  21 से 23 तक तीन दिवसीय सामूहिक कार्य बहिष्कार और चौबीस जुलाई को प्रांतीय  कार्यकारिणी की बैठक में सामूहिक रूप से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया  जाएगा। नियामताबाद में बीडीओ विजय कुमार सिंह, अमित कुमार त्रिपाठी,  विश्राम प्रसाद, श्यामजी पाल, रणजीत सिंह, अमरेन्द्र सिंह, संजीव कुमार,  श्रीष त्रिपाठी,प्रमोद कुमार सिंह आदि रहे। सकलडीहा में  खंड विकास अधिकारी  दीलिप सोनकर के  नेतृत्व में ब्लाककर्मियों ने ब्लाक बचाओ-पंचायत बचाओं नारे के साथ ही धरने  की शुरूआत की। धरना में मनोज श्रीवास्तव,सियालाल यादव,गुलाब पांडेय,राजेश  वर्मा,कमलेश  सिंह व लल्लन सहित कई अन्य मौजूद रहें। धानापुर में बीडीओ सुशील कुमार  मिश्र, हरिहर राम, जैनेन्द्र कुमार सिंह, एके सिंह, प्रदीप कुमार,  बाबूलाल,राजाराम यादव, दयाल शरण श्रीवास्तव आदि रहे। बरहनी ब्लाक में एपीओ  आीशष कुमार सिंह, अनंत कुमार सिंह, सुरेन्द्रनाथ तिवारी, नवमी उपाध्याय,  खुर्शीद आलम, सतीश कुमार आदि रहे। चहनियां में खंड विकास अधिकारी दिलीप  सोनकर, धनंजय कुमार सिंह, रामअवतार, पंकज  सुरेश  चंद आस्थाना आदि रहे। इसी तरह चकिया, शहाबगंज, नौगढ़, चंदौली आदि ब्लाकों  में प्रदर्शन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed