{"_id":"e5a593e77fbb6ef2ed6651faff64656b","slug":"after-the-hymns-people-did-shramdaan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भजन के बाद लोगों ने किया श्रमदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भजन के बाद लोगों ने किया श्रमदान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Mon, 30 Nov 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय श्री सर्वेश्वरी समूह अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवाश्रम द्वारा
विज्ञापन
अघोरेश्वर भगवान राम के महापरिनिर्वाण दिवस पर रविवार को 23 वां महानिर्वाण
दिवस समूह के अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा गुरुपद संभव राम जी के सानिध्य में
मनाया गया।
इस दौरान आश्रम में हवन-पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान रविवार की सुबह सर्वेश्वरी समूह के स्वयं सेवकों द्वारा सफाई व श्रमदान किया गया।
इसके पश्चात अघोरेश्वर महाप्रभु की समाधि पर पूज्यपाद बाबा गुरुपद संभव राम जी द्वारा माल्यार्पण, हवन, पूजन व आरती किया गया।
इसके बाद श्री पृथ्वी पाल जी द्वारा सफल योनि का पाठ किया गया।
इसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इसके पश्चात शाम साढ़े चार बजे आयोजित गोष्ठी में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पूज्यपाद बाबा गुरुपद संभवराम जी ने कहा कि अंगुलीमाल डाकू को अपने गलत कार्यों का भान होने पर पश्चाताप हुआ और उसने स्वयं में आमूलचूल परिवर्तन कर लिया। मुख्य अतिथि एमएम अग्निहोत्री रहे।
वैद्य समीर सहाय, भोलानाथ गुप्ता, श्री मन्मथनाथ देवघरिया, श्री एसके सिंह, बरहज देवरिया के विधायक व पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए।
अध्यक्षता इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश श्री आरसी दीपक, संचालन डा. अमर ज्योति तथा धन्यवाद ज्ञापन डा. एसपी सिंह ने किया।