फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ????? ?After getting wet in the rain, go home and take a bath.

मौमस में परिवर्तन से बढ़ी त्वचा रोगियों की संख्या

Sun, 26 Jun 2022 06:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
????? ?After getting wet in the rain, go home and take a bath.
कंदवा। तेज धूप, कभी बूंदाबांदी और उमस भरी गर्मी से त्वचा रोगियों की संख्या बढ़ गई है। सरकारी अस्पताल से लेकर निजी चिकित्सकों तक ऐसे मरीजों की कतारें लग रही हैं। चिकित्सकों को कहना है कि बारिश में भीगने के बाद घर आकर स्नान करना चाहिए।
विज्ञापन

मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी, अमड़ा, पई, चिरईगांव और ओयरचक में रोज लगभग सौ से अधिक त्वचा रोग से संबंधित मरीज पहुंच रहे हैं। कोई चेहरे पर तो कोई पूरे शरीर पर छोटे- बड़े दानों से घिरा हुआ परेशान हाल में नजर आता है। एग्जिमा, एलर्जी तथा फंगल इंफेक्शन की शिकायतें अधिक हैं। बड़ों के साथ बच्चे भी त्वचा रोग की चपेट में हैं। पीएचसी पई के प्रभारी डॉ राजेश सिंह ने बताया कि गर्मी उमस और बारिश की नमी से त्वचा रोगों की आशंका अधिक रहती है। अगर ज्यादा पसीना हो या बारिश में भीगना पड़ जाए तो जरूरी है कि घर पहुंचकर नहा लें। नहाते समय पानी में डिटाल का प्रयोग करना चाहिए। वहीं गीले और नम कपड़ों को हरगिज न पहनें, इससे संक्रमण की आशंका बहुत ज्यादा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed