{"_id":"6733b57794a42bed820b8cc2","slug":"after-chhath-railways-started-operating-66-special-trains-chandauli-news-c-189-1-svns1012-123068-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: छठ के बाद रेलवे ने शुरू किया 66 स्पेशल ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: छठ के बाद रेलवे ने शुरू किया 66 स्पेशल ट्रेनों का संचालन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। छठ पूजा के बाद ट्रेनों में भारी भीड़ हो रही है। ज्यादातर ट्रेनों में पैर रखने के लिए जगह नहीं मिल रही। यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने नई दिल्ली, मुंबई, पुणे, बंगलूरू और अहमदाबाद समेत अन्य महानगरों के लिए 66 स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। ये ट्रेनें जनवरी तक चलाई जाएंगी।
बड़े शहरों में काम करने वाले बिहार और पूर्वांचल के लोग बड़ी संख्या में छठ पूजा करने घर आए थे। इसके बाद लौटने के लिए भारी भीड़ होने से ट्रेनों में मारामारी हो रही है। ज्यादातर ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जनवरी तक के लिए 66 स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है।
सहरसा-रानी कमलापति स्पेशल 31 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार, बरौनी-उधना स्पेशल 01 जनवरी तक प्रत्येक बुधवार व शुक्रवार को चलाई जाएगी। बरौनी-ग्वालियर स्पेशल 30 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार व बृहस्पतिवार और दानापुर-भेस्तान स्पेशल 02 जनवरी तक प्रत्येक रविवार, सोमवार व बृहस्पतिवार को चलेगी।
विज्ञापन
इसी तरह दानापुर-बलसाड़ स्पेशल 31 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को, पटना-उधना स्पेशल 28 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार, पटना-साबरमती स्पेशल दो जनवरी तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी। सीतामढ़ी-साबरमती स्पेशल 02 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार, बरौनी-अहमदाबाद स्पेशल 14 नवंबर को, बरौनी-उधना स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को, पटना-अहमदाबाद स्पेशल 31 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।
दानापुर-अहमदाबाद स्पेशल 31 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार, दानापुर-अहमदाबाद स्पेशल 25 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, पटना-डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल 27 दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और बरौनी-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 14 नवंबर को बरौनी से चलेगी। इसी तरह बरौनी-राजकोट स्पेशल 29 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को, गया-आनंद विहार स्पेशल 31 दिसंबर तक तक शनिवार को छोड़कर रोज चलेगी।
मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 31 दिसंबर तक रोज, मुजफ्फरपुर-पुणे स्पेशल 28 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों में लोगों को आसानी से सीटें उपलब्ध हो सकेंगी।