फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Advocates burnt the effigy of Mughalsarai MLA, raised slogans

Chandauli News: अधिवक्ताओं ने मुगलसराय विधायक का फूंका पुतला, की नारेबाजी

Fri, 24 Jan 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Advocates burnt the effigy of Mughalsarai MLA, raised slogans
नियामताबाद। पीडीडीयू नगर की मुख्य सड़क पुरानी जीटी रोड को सिक्स लेन करने की मांग को लेकर मुखर अधिवक्ताओं ने पीडीडीयू नगर तहसील गेट पर बृहस्पवितार को मुगलसराय से भाजपा विधायक रमेश जायसवाल का पुतला फूंका। इससे पूर्व तहसील परिसर में भाजपा विधायक रमेश जायसवाल के खिलाफ अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। विधायक पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

पड़ाव से गोधना हाईवे चौराहे पर सिक्स लेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन पीडीडीयू नगर में फोर लेन सड़क के निर्माण का प्रस्ताव है। इसकी जानकारी होने के बाद लोग आक्रोशित हैं। बीते दिनों विधायक ने भी वीडियो जारी कर कहा था कि उन्होंने नगर में सड़क की चौड़ाई कम करा दी है। इसे लेकर लोग विधायक से भी नाराज हो गए हैं।
विज्ञापन

मुगलसराय तहसील के अधिवक्ताओं ने विधायक का पुतला फूंका। इस दौरान अधिवक्ता अभिषेक कुमार गौतम ने कहा कि 70 फीट चौड़ी सड़क को 40 फीट कराने के आदेश का विधायक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने पुलिस लगाकर अधिवक्ताओं के साथ हाथापाई कराई। आरोप लगाया कि विधायक के इशारे पर पीडीडीयू नगर के 200 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि विधायक उनकी बात नहीं मानें तो उनके घर के सामने धरना दिया जाएगा। पुतला दहन करने वालों में अधिवक्ता रंजीत कुमार सिंह, अमित तिवारी आदि शामिल रहे।भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि मेरा इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। शासन की योजना के तहत सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इस संदर्भ में सवाल-जवाब लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और जिले के बड़े अधिकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed