फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Advanced variety vegetable plants are available in Udyan Bhawan for just two rupees.

Chandauli News: उद्यान भवन में सिर्फ दो रुपये में मिल रहे उन्नत किस्म की सब्जियों के पौधे

Fri, 20 Mar 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Advanced variety vegetable plants are available in Udyan Bhawan for just two rupees.
माधोपुर उद्यान भवन में तैयार हो रहे उन्नत सब्जी के पौधे। संवाद - फोटो : संगठन
क्षेत्र के माधोपुर गांव स्थित उद्यान भवन में इन दिनों उन्नत किस्म की सब्जियों के पौधे तैयार किए जा रहे हैं। इससे स्थानीय किसानों को काफी लाभ मिल रहा है। यहां मात्र दो रुपये प्रति पौधे की दर से नेनुआ, करेला, भिंडी, कद्दू (कोहड़ा) और लौकी के पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उद्यान विभाग की ओर से तैयार इन पौधों और उन्नत बीजों से किसानों को बेहतर उत्पादन मिल रहा है। पैगा (डबरिहा) गांव निवासी किसान मंगल यादव ने बताया कि वह पिछले दो सालों से यहां से पौधे लेकर खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन

उनके अनुसार उन्नत प्रजाति के पौधों से पैदावार में काफी सुधार हुआ है और यदि बड़े स्तर पर खेती की जाए तो अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। किसानों का कहना है कि सस्ते दाम पर गुणवत्तापूर्ण पौधे मिलने से उनकी लागत घट रही है और उत्पादन बढ़ रहा है। इससे क्षेत्र में सब्जी उत्पादन को बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उद्यान विभाग के सहायक प्रभारी प्रधान चौधरी मो. मुस्तफा ने बताया कि इंडो-इजराइल तकनीक को बढ़ावा देने के लिए सरकार की योजना प्रभावी साबित हो रही है।

इस तकनीक से बेहतर गुणवत्ता के पौधे तैयार कर किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे वे आधुनिक खेती की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने किसानों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed