फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ADRM reached the control room, DRM roamed around the platform and saw the arrangements

Chandauli News: एडीआरएम पहुंचे कंट्रोल रूम, डीआरएम ने प्लेटफाॅर्म पर घूमकर देखी व्यवस्था

Tue, 18 Feb 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
ADRM reached the control room, DRM roamed around the platform and saw the arrangements
पीडीडीयू नगर। दिल्ली स्टेशन पर हुए हादसे के बाद पीडीडीयू जंक्शन पर हाई अलर्ट है। सोमवार को भी डीआरएम, कमांडेंट व मंडल स्तरीय अधिकारियों ने स्टेशन पर पहुंच कर व्यवस्था का जायजा लिया। एडीआरएम ने कंट्रोल रूम में व्यवस्था संभाली। एडिशनल एसपी, सीओ आदि ने भी स्टेशन पर पहुंचकर व्यवस्था में सहयोग किया।
विज्ञापन




नई दिल्ली में हुए हादसे के बाद से स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन करने में रेलवे और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से जुटा हुआ है। रविवार को देर रात तक डीआरएम राजेश गुप्ता, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधांशु रंजन, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेतिन बी राज सहित अन्य अधिकारी स्टेशन पर भ्रमण करते रहे। आधी रात के वक्त डीएम निखिल टीकाराम फुंडे, एसपी आदित्य लांग्हे, एडिशनल एसपी कृष्ण मुरारी शर्मा, एसडीएम पीडीडीयू नगर आलोक कुमार, सीओ आशुतोष आदि टीम के साथ पहुंच कर व्यवस्था संभालने में जुट गए। सोमवार को डीआरएम राजेश गुप्ता सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक प्लेटफाॅर्म पर व्यवस्था संभालने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed