फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Action will be taken against the officers who gave mobile phones to the prisoners inside the jail

Chandauli News: जेल के अंदर बंदियों को मोबाइल देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई तय

Fri, 07 Mar 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the officers who gave mobile phones to the prisoners inside the jail
जेल के अंदर कुछ बंदियों को प्राइवेट मोबाइल नंबर से बात कराने की सुविधा गोपनीय तरीके से दी गई थी। इसके बदले उनसे 5-20 रुपये तक प्रति मिनट के हिसाब से लिया जाता था। यह जानकारी सूत्रों ने दी है। इस मामले में जिला जेल में तैनात कई जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी तय है। सूत्रों की मानें तो इस मामले में कई जिम्मेदारों पर गाज भी गिर सकती है।
विज्ञापन

बिहार में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का सरगना विनोद गुप्ता पर जेल के अंदर से फोन करने के मामले की जांच में यह खुलासा हुआ है। मामले में चल रही पुलिस-प्रशासन की ओर से जांच करीब-करीब पूरी हो गई है। इधर, जेल विभाग के मुख्यालय से भी मामले जांच बैठा दी गई है। जेल के जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साध लिए हैं। किसी का फोन नहीं उठा रहे हैं। पहले मामला संज्ञान में आने के बाद अधिकारी बंदी तक को क्लीन चिट दे दी थी कह रहे थे कि जेल में मैनुअल के हिसाब से उसके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर बात कराई गई। लेकिन, सूत्रों की मानें तो पुलिस प्रशासन की जांच में सच्चाई इसके विपरीत सामने आई है। गोपनीय तरीके से शिकायत की जांच कराने के बाद शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। शासन को रिपोर्ट भेजने के पहले खुद डीएम, एसपी, एएएसपी सिटी, सीआरओ, सीओ तक ने जेल में जाकर अपने-अपने स्तर से जांच कर ली है। अब इस रिपोर्ट को शासन को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

------
जिला पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। इसके अलावा विभागीय स्तर से भी जांच मुख्यालय स्तर पर बैठाई गई है। मामले में जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।-राजेश कुमार श्रीवास्तव, डीआईजी जेल वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed