{"_id":"60199df595a97b073229c4be","slug":"accused-of-making-a-recovery-by-becoming-a-tte-in-a-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: ट्रेन में टीटीई बनकर वसूली करने का आरोपी दबोचा, चेकिंग स्टॉफ ने आरोपी को पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: ट्रेन में टीटीई बनकर वसूली करने का आरोपी दबोचा, चेकिंग स्टॉफ ने आरोपी को पकड़ा
Wed, 03 Feb 2021 12:16 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिब्रूगढ़ से दिल्ली जा रही अप ब्रह्मपुत्र मेल के जनरल कोच में टीटीई बनकर टिकट जांच के नाम पर यात्रियों से वसूली करने के आरोपी व्यक्ति को चेकिंग स्टॉफ ने पकड़ लिया। मंगलवार को दिलदारनगर और पीडीडीयू जंक्शन के बीच पकड़े गए फर्जी टीटीई को जीआरपी के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को डिब्रुगढ़ से दिल्ली जा रही अप ब्रह्मपुत्र मेल दिलदारनगर स्टेशन पहुंची। इस दौरान एक व्यक्ति ने यात्रियों के टिकट की जांच शुरू कर दी। वह यात्रियों से पैसे मांगने लगा। लोगों को शक हुआ तो इसकी शिकायत ट्रेन में चल रहे टिकट चेकिंग स्टाफ से की।
विज्ञापन
इस पर सीआईटी अजय कुमार गुप्ता, टीटीई यूएस तिवारी, अनिल कुमार पासवान, गणेश प्रसाद पहुंचे और टिकट चेक कर रहे व्यक्ति से आईकार्ड मांगा। लेकिन वह नहीं दिखा सका। इस पर बिहार के पटना के बाढ़ निवासी आरोपी नरेंद्र कुमार को पीडीडीयू जंक्शन पर आरपीएफ के हवाले कर दिया गया। आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी को जीआरपी के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन