{"_id":"6a6a577a5849795b140149db","slug":"accused-arrested-with-80-liters-of-codeine-based-cough-syrup-chandauli-news-c-189-1-svns1013-152207-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 80 लीटर कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 80 लीटर कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अवैध मादक पदार्थ और नशीली दवाओं की तस्करी के मामले में फरार 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को अलीनगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 80 लीटर कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई को अलीनगर थाने की पुलिस ने रिंग रोड स्थित कोरी अंडरपास के पास एक लावारिस ट्रक से 720 लीटर अवैध कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया था। मुर्गी के दाने की बोरियों के नीचे कफ सिरप छिपाकर रखा गया था। इस मामले की जांच के दौरान दयाशंकर का नाम सामने आया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस ने बुधवार को महादेवपुर रेलवे लाइन अंडरपास के पास से आरोपी दयाशंकर, निवासी फिरोजाबाद, थाना मटसेना, गांव जमालपुर को गिरफ्तार कर लिया। अलीनगर थाना प्रभारी ने गगनराज सिंह बताया कि आरोपी के पास से चार बोरियों में रखा 80 लीटर कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ट्रक चालक है। ट्रक में गुवाहाटी भेजे जा रहे मुर्गी के दाने के बीच प्रयागराज से कोडीन युक्त कफ सिरप लोड किया गया था। पिछले दिनों उसने और उसके साथियों ने कुछ माल निकालकर अलग-अलग जगहों पर छिपा दिया था, जिसे लेने के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अलीनगर थाना प्रभारी ने गगनराज सिंह बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।