{"_id":"63407e3cba13b30e801a0a4b","slug":"accidents-broke-five-year-record-99-people-died-till-september-chandauli-news-vns677873470","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में 2022 ने तोड़ा पांच वर्ष का रिकार्ड, सितंबर तक 99 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में 2022 ने तोड़ा पांच वर्ष का रिकार्ड, सितंबर तक 99 लोगों की मौत
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शासन और प्रशासन की ओर से यातायात सप्ताह से लेकर लगातार कई जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। नतीजन सड़क दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। चौंकाने वाला तथ्य यह सामने आया है कि इस वर्ष सितंबर तक चंदौली में 166 दुर्घटनाएं हुईं जिनमें रिकार्ड 99 लोगों की मौत हो चुकी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार ज्यादातर सड़क हादसे तेज गति और वाहनों को गलत तरीके से ओवरटेक करने में हुए है।
सड़क पर वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना, तेज गति, शराब पीकर वाहन चलाना व वाहनों को गलत तरीके से ओवरटेक करना आम बात हो गई है। सड़क पर अधिकतर वाहन चालक हड़बड़ी में दिखाई देते हैं। ऐसे में गाड़ी से पल भर के लिए ध्यान हटते ही लोग दुर्घटना के शिकार हो जाते है। जबकि यातायात विभाग की ओर सड़क सुरक्षा सप्ताह व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। लापरवाही के कारण जिले में प्रतिवर्ष सड़क हादसों में वृद्धि हो रही है।
जिले में वर्ष 2018 में 87 सड़क दुर्घटनाओं में 45 लोगों ने अपनी जान गंवाई वहीं 50 घायल हुए । इसी प्रकार वर्ष 2019 में हुई 105 सड़क दुर्घटनाओं में 74 लोगों की मौत हुई वहीं 43 लोग घायल हुए। वर्ष 2020 में हुई 70 सड़क दुर्घटनाओं में 57 मौत और 30 घायल हुए। वर्ष 2021 में हुई 114 सड़क दुर्घटनाओं में 70 मौतें व 63 लोग घायल हुए। वर्ष 2022 में 99 लोगों की मौत हुई और 76 लोग घायल हुए।
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में वर्ष 2022 में जनवरी से सितंबर माह के बीच सड़क हादसों में सबसे अधिक मौतें मई माह में हुई है। मई 2022 में हुई 31 सड़क दुर्घटनाओं में 20 लोगों ने अपनी जान गंवाई जबकि 17 लोग घायल हुए। वहीं जनवरी माह में सड़क हादसों में 15, फरवरी में 09, मार्च में 14, अप्रैल में 07, जून में 11, जुलाई में 13, अगस्त में 05, सितंबर में 05 लोगों की मृत्यु हुई। संवाद
पीडीडीयू नगर। यातायात नियमों की अनदेखी के कारण सड़क हादसों में बढ़ोतरी हुई है। आंकड़ों के अनुसार जिले में कई हादसे हाइवे पर हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार जिले में वर्ष 2022 में जनवरी से सितंबर माह तक के बीच हुए 162 में 48 सड़क दुर्घटनाएं नेशनल हाइवे दो व 42 सड़क दुर्घटनाएं स्टेट हाइवे पर हुई हैं। संवाद
वाहन चलाते समय बरती गई थोड़ी सी लापरवाही हादसों का कारण बनती है। वाहन चालकों को लगातार जागरूक किया जाता है। नियम की अनदेखी कर वाहन चलाने से कई बार अपने साथ दूसरों की जान को लोग खतरे में डालते हैं।
श्यामजी यादव, यातायात प्रभारी निरीक्षक, चंदौली