फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Accident in Chodauli school bus overturned many students injured

चंदौली में हादसा: विद्यार्थियों से भरी स्कूल बस पलटी, कई छात्र घायल; मौके पर मची चीख-पुकार

Wed, 24 Jul 2024 04:10 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 24 Jul 2024 04:10 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में बुधवार को सड़क हादसे में कई छात्र घायल हो गए। घटना बस पलटने के कारण हुई। मौके पर पहुंचे परिजनों में चीख - पुकार मच गई। 

विज्ञापन
Accident in Chodauli school bus overturned many students injured
स्कूल बस पलटने से कई छात्र घायल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। जिले के चकिया बबुरी थाना क्षेत्र के कम्हरिया आरबीएस स्कूल की बस पलटने से 12 से अधिक बच्चे घायल हो गए। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जानकारी मिलते ही सभी घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने तत्काल इलाज शुरू किया। 

विज्ञापन




दुर्घटना की जानकारी होते ही उप जिलाधिकारी दिव्या ओझा और विधायक कैलाश आचार्य के निर्देश पर चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव चिकित्सालय पहुंचकर घायल बच्चों के इलाज के मदद में जुड़ गए और चिकित्सकों से बेहतर इलाज करने की अपील करने लगे। वहीं घटना की जानकारी परिजनों में होते ही हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों में चीख- पुकार मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed