{"_id":"6235b264b8fc4a41c51b8c3c","slug":"accident-in-chandauli-two-youths-died-he-returning-home-after-playing-holi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में हादसा: होली खेलकर घर लौटते समय बाइक पोल से टकराई, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में हादसा: होली खेलकर घर लौटते समय बाइक पोल से टकराई, दो युवकों की मौत
Sat, 19 Mar 2022 04:07 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 19 Mar 2022 04:07 PM IST
सार
पुलिस ने मृतकों के पास मिले कागजात व मोबाइल के जरिए उनकी शिनाख्त की। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। एक युवक चंदौली और दूसरा बिहार का रहने वाला है।
विज्ञापन
श्रीगंगानगर में सड़क हादसा
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली में सदर थाना के फत्तेपुर गांव के समीप शुक्रवार की शाम बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। इससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों को घटना की जानकारी दी। इलिया थाना के रोहाखी गांव निवासी अभिषेक (20) व बिहार के भभुआ जिले के चांद थाना के बैरी गांव निवासी सुरेश (26) शुक्रवार को सदर कोतवाली के नरसिंहपुर स्थित रिश्तेदारी में होली खेलने गए थे।
विज्ञापन
शाम के वक्त बाइक से धरौली की तरफ जा रहे थे। जैसे ही दोनों फत्तेपुर गांव के समीप पहुंचे, तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से टकरा गई। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के पास मिले कागजात व मोबाइल के जरिए उनकी शिनाख्त की। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।