फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   accident

करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Tue, 20 Aug 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
accident
चंदौली/सकलडीहा। सदर कोतवाली क्षेत्र के दिघवट गांव में सोमवार को खेत में टूटकर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से क्षुब्ध ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की। मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी मुसाफिर राजभर के खेत में रविवार की देर रात हाईटेंशन की तार टूटकर गिरा पड़ा था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बाद भी टूटे तार का मरम्मत नहीं किया गया। इस बात से अनजान खेत में जा रहा राजेश राजभर (34) टूटकर गिरे तार में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के खिलाफ पीएम हाउस के बाहर विरोध जताया। चेताया कि मृतक परिवार को मुआवजा नहीं मिला तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे। नारेबाजी करने वालों में ग्राम प्रधान महेंद्र राजभर, अवधेश राजभर, रामअवध, चंडी राजभर, श्रवन राजभर, भजु रामा सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन

इनसेट.........
मौत की खबर से परिजनों में मचा कोहराम
पति राजेश के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव निवासी स्व. कन्हैया राजभर के तीन पुत्र पप्पू राजभर, राजेश राजभर और उमेश राजभर है। पप्पू और उमेश राजभर मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं। तीसरे नंबर का राजेश राजभर मजदूरी कर के परिवार का भरण पोषण करता था। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी फूलमति, पुत्र आदित्य व अजय और पुत्री खुशबू व सोनी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed