फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Accident after Vishwakarma Puja: Youth drowns in canal during idol immersion, family members cry after seeing

विश्वकर्मा पूजा के बाद हादसा: मूर्ति विसर्जन के दौरान नहर में डूबा युवक, शव देख बिलख पड़े परिजन

Tue, 19 Sep 2023 10:52 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 19 Sep 2023 10:52 AM IST
सार

मुगलसराय रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन विक्रम चालकों द्वारा किया गया था। सोमवार की देर शाम मूर्ति विसर्जन करने के लिए कमेटी के सदस्यों ने नाचते गाते नईबस्ती रजवाहा पर पहुंचे।

विज्ञापन
Accident after Vishwakarma Puja: Youth drowns in canal during idol immersion, family members cry after seeing
विश्वकर्मा पूजा के बाद हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्वकर्मा पूजन के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान सोमवार की देर रात नहर में डूबे युवक का शव मंगलवार की सुबह मिल गया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की मां बेसुध होकर गिर पड़ी। वहीं घर में चीख पुकार मच गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- गंजारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम: इस वजह से सबसे हटकर होगा ये स्टेडियम, जिसका पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास
विज्ञापन

मुगलसराय रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन विक्रम चालकों द्वारा किया गया था। सोमवार की देर शाम मूर्ति विसर्जन करने के लिए कमेटी के सदस्यों ने नाचते गाते नईबस्ती रजवाहा पर पहुंचे। इसी दौरान कमेटी के दो सदस्य मूर्ति को लेकर रजवाहा में कूद पड़े। इसी दौरान दोनों युवक डूबने लगे। उनकी पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने रजवाहा में कूद पड़े। जिससे एक को बाहर निकाल लिया गया। लेकिन दूसरा नई बस्ती निवासी महेंद्र चौहान 35 वर्ष डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से देर रात तक शव को ढूढवाने में जुटी रही ।लेकिन शव नहीं मिल पाया । मंगलवार को ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद शव को बाहर निकल गया।शव बाहर निकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed