{"_id":"573f70154f1c1b427cac76fa","slug":"ac-failure-passenger-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी फेल होने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसी फेल होने से यात्री परेशान
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Sat, 21 May 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
एसी फेल होने से परेशान महिला यात्री।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतलाम से जयानगर जा रही कुंभ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के यात्री एसी कोच संख्या बी-1 और बी-2 का एसी फेल होने से परेशान हुए। यात्रियों ने इसकी शिकायत रेलवे के अधिकारियों से की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे यात्री रेलवे प्रशासन को कोसते हुए रवाना हुए।
अपने निर्धारित समय दोपहर के तीन बजकर 25 मिनट से साढ़े चार घंटे की देरी से ट्रेन मुगलसराय में प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची। यहां बी-1 और बी-2 कोच के यात्रियों ने बताया कि उज्जैन से ट्रेन खुलने के बाद से एसी खराब है। लगातार इसकी शिकायत अधिकारियों से जा रही है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। कटनी में उन्होंने प्रदर्शन किया तो आश्वासन दिया गया कि मुगलसराय में इसे ठीक करा दिया जाएगा। यहां भी सूचना देने के बाद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। बी-2 के यात्री चंद्रनरायन चौधरी, नेहा आदि ने बताया कि शिकायत पर बीच रास्ते में कोच अटेंडेंट ने कुछ तकनीकी खामी दूर की तो एसी कुछ देर के लिए चला लेकिन फिर वहीं हाल हो गया। यात्रियों ने प्रदर्शन की भी कोशिश की लेकिन कंट्रोल की सूचना पर पहले से पहुंचे आरपीएफ के जवानों समझाया ।
गए। यात्रियों को आश्वासन दिया गया कि एसी हल्की चलती रहेगी और अगले स्टेशन पर इसे पूरी तरह ठीक कर दिया जाएगा।