फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A young man died after getting electrocuted by a mobile charger

Chandauli News: मोबाइल के चार्जर में उतरे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri, 01 Aug 2025 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
A young man died after getting electrocuted by a mobile charger
धीना थाना क्षेत्र के करजरा गांव में बुधवार की देर रात मोबाइल चार्ज करते समय चार्जर में उतरे करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को थाने लग आई। यहां परिजनों के अनुरोध पर पंचनामा के बाद शव उनके सुपुर्द कर दिया। इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। गांव निवासी राजेंद्र बनवासी का एकलौता बेटा छोटू बनवासी (25) रात में सोने से पहले मोबाइल को चार्जर में लगा रहा था। इसी दौरान चार्जर में करंट उतर आया और वह गंभीर रूप से झुलस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। धीना थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। उनके अनुरोध पर शव का पंचनामा कर उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार गुरैनी घाट पर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed