फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A special vaccination campaign will be launched to prevent cervical cancer.

Chandauli News: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान

Sat, 14 Mar 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
A special vaccination campaign will be launched to prevent cervical cancer.
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सर्वाइकल कैंसर के रोकथाम के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने योजना तैयार कर ली है। इस तहत 14 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की किशोरियों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन


महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एचपीवी वैक्सीन लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और जल्द ही टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसर में से एक है। ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) यानी ग्रीवा कैंसर विश्व स्तर पर सबसे आम संक्रमणों में से एक है। अभियान को सफल बनाने के लिए आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह व पंचायती राज संस्थाओं के अलावा शिक्षा विभाग के माध्यम से विद्यालयों में आयोजित पीटीए की बैठक के दौरान अभिभावकों को एचपीवी संक्रमण और टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। डॉ. राजेश कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी, बरहनी ने बताया कि टीकाकरण खाली पेट नहीं किया जाएगा। टीका लगाने के उपरांत किशोरियों को आधे घंटे तक निगरानी में रखा जाएगा। किशोरियां स्वयं भी ऑनलाइन पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed