{"_id":"c71fc9164ba5aee786a532f4e9c13fcd","slug":"a-search-of-suspects-at-the-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" स्टेशन पर संदिग्ध लोगों की तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर संदिग्ध लोगों की तलाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Sat, 20 Feb 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के समीप साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को बिहार संपर्क
विज्ञापन
क्रांति एक्सप्रेस में बम की सूचना के संबंध में आए काल को संज्ञान में
लेते हुए मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा तंत्रों ने चप्पे-चप्पे पर
तलाशी अभियान चलाया।
इसके तहत जीआरपी ने नई दिल्ली से आने और जाने वाली सभी ट्रेनों की सघन जांच की ग्ई। इस दौरान प्लेटफार्म पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्रियों और संदिग्धों के सामानों की भी तलाशी ली गई। अचानक हुई तलाशी से यात्रियों में खलबली की स्थिति बनी रही।
साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बम रखे जाने की धमकी भरे काल की सूचना किसी ने दिल्ली पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा तंत्र सक्रिय हो गया।
जीआरपी ने प्लेटफार्म से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया में चप्पे-चप्पे में जांच आरंभ कर दी। फुटओवर ब्रिज पर यात्रियों के अलावा संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुुओं की जांच पड़ताल की गई। वहीं दिल्ली जाने वाली ब्रम्हपुत्र मेल, महाबोधि एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस तथा दिल्ली और कानपुर से आने वाली कालका मेल, जोधपुर एक्सप्रेस समेत देर रात जाने वाली सभी राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों में भी जांच की गई।
इसके अलावा सतर्कता बरतते हुए जीआरपी ने लोकमान्य सुपरफास्ट, दादर एक्सप्रेस, संघमित्रा एक्सप्रेस, गुवाहाटी दादर एसी एक्सप्रेससभी रूट की ट्रेनों को खंगाला।
जांच के दौरान कोई भी आपत्ति जनक वस्तु नहीं मिलने पर उन्होंने राहत की सांस ली। सुरक्षा जवानों ने सभी प्लेटफार्मो के दोनों छोर से जांच पड़ताल की। इस संबंध में जीआरपी प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेनों व स्टेशन पर जांच पड़ताल की गई आगे भी इस तरह से जांच पड़ताल होती रहेगी।