{"_id":"5ed931bd8ebc3e905107297d","slug":"a-sealed-seal-after-getting-corona-infected-chandauli-news-vns5283863177","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मझगांवा हुआ सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मझगांवा हुआ सील
विज्ञापन
नौगढ़ के हॉटस्पॉट गांव मझगांवा में बैरिकेडिंग करते लोग।
- फोटो : CHANDAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर/नौगढ़। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी के साथ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। बुधवार को नौगढ़ ब्लाक के मझगांवा में एक संक्रमित मिलने के बाद अधिकारियों की टीम गांव में पहुंची और पूरे गांव को हाट स्पाट करते हुए उसे सील कर दिया। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के साथ ही गांव में बाहरियों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई। अब तक जिले में संक्रमितों की संख्या 27 हो चुकी है। इसमें 15 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं जबकि 11 मरीजों का इलाज चल रहा है और एक मरीज की मौत हो चुकी है।
नौगढ़ ब्लाक में कोरोना पाजिटिव का एक मरीज मझगाई में मिला था जो ठीक होकर घर लौट चुका है। बुधवार को दूसरा मरीज मिलने की सूचना के बाद प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई। इसके बाद सीडीओ डॉ. एके श्रीवास्तव अधीनस्थों संग पहुंचकर हालात का जायजा लिए। इसके बाद बृहस्पतिवार को वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। गांव में बाहरियों के आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही लोगों की घर-घर थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। सफाईकर्मियों को लगाकर साफ-सफाई सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। ताकि इस वायरस को फैलने से रोका जा सके। वहीं जिला प्रशासन ने जरूरी सामानों की उपलब्धता के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। राशन के लिए कोटेदार को नियुक्त कर दिया गया है। ताकि लोगों को खाद्यान्न की दिक्कत न हो।
हॉट स्पॉट डेढ़गांवा और खगवल में हुई थर्मल स्क्रीनिंग
कमालपुर। विकास खंड के डेढ़गांवा की राजस्व गांव त्रिलोकपुर और अमड़ा की राजस्व गांव गोकुलपुर में एक बुर्जुग महिला और युवक का रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर स्वास्थ्य विभाग सर्तक है। बृहस्पतिवार को दोनों हॉट स्पॉट गांव में स्वास्थ्य टीम पहुंचकर 527 ग्रामीणों का थर्मल स्कैनिंग किया। इस दौरान ग्रामीणों को 21 दिनों तक सोशल डिस्टेंस का पालन करने का निर्देश दिया गया।डीएम और सीएमओ के निर्देश पर दोनों गांव में अलग-अलग पहुंची स्वास्थ्य टीम ने जांच किया। त्रिलोकपुर में 181 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। चिकित्सकों ने खांसी जुखाम होने पर सूचित करें ठंडा पानी पीने से बचे, मुंह को मास्क या गमछा से ढक कर रखें हाथ को साबुन से धोयें और सामाजिक दूरी का पालन करने की सलाह दी। इस मौके पर डॉक्टर रजनीकांत, राजकिशोर वर्मा, एएनएम पुष्पलता, आशा अनु देवी, सफाई कर्मचारी सुरेंद्र कुमार सहित ग्राम प्रधान दयाल शरण, ग्राम पंचायत अधिकारी संजय यादव मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सकलडीहा संवाददाता के अनुसार सकलडीहा सीएचसी से चिकित्सकों की टीम बृहस्पतिवार को खगवल के गोकुलपुर में पहुंची। वहां 346 ग्रामीणों की थर्मल स्कैनिंग हुई। जांच के दौरान महिला बच्चे सहित ग्रामीणों को सोशल डिस्टेंस का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही घर में रहने के लिए हिदायत दी गई। इस मौके पर डॉ. बीके प्रसाद, एचईओ रजनीकांत राय, पुष्पालता, संजीव, प्रेमा, अंजू, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।