{"_id":"6005cb068ebc3e31c77be53f","slug":"a-new-goods-shed-will-be-built-in-ismailpur-chandauli-news-vns569898933","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी भागीदारी से इस्माइलपुर में बनेगा नया गुड्स शेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी भागीदारी से इस्माइलपुर में बनेगा नया गुड्स शेड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचित्र-पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे के पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के इस्माइलपुर में निजी भागीदारी से नया गुड्स शेड तैयार किया जाएगा। निजी भागीदारी से देश में तैयार होने वाला यह भारतीय रेलवे का पहला गुड्स शेड होगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद 17 जनवरी को कार्य आदेश जारी किया गया। यहां मर्चेंट रूम, श्रमिकों के लिए बैठने का स्थान, पेयजल की सुविधा दी जाएगी।
मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय के दिशा निर्देशन में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू) में माल परिवहन से संबंधित टर्मिनल क्षमता को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंडल के इस्माइलपुर स्टेशन पर निजी भागीदारी से नए गुड्स शेड का निर्माण किया जाना है। नए गुड्स शेड पर प्रदूषण नियंत्रण के उपाय (जैसे पौधरोपण, पानी का छिड़काव), साफ सफाई, रखरखाव की व्यवस्था होगी। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रुपेश कुमार और वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक सुधांशु रंजन ने बताया कि मंडल के बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। बताया कि डीडीयू मंडल में सोन नगर, मानपुर, जपला, कोशिआरा में गुड्स शेड का विकास किया जाएगा। वहीं इस्माइलपुर स्टेशन पर नए गुड्स शेड का निर्माण किया जाना है। नए गुड्स शेड के लिए निविदा जारी की गई है। अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश रौशन और वरीय मंडल वित्त प्रबंधक गणनाथ झा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक मोहम्मद इकबाल अहमद के योगदान से जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। इससे रेल राजस्व बढ़ेगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।