फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A high speed dumper crushed the bike riders from behind, one died

Chandauli News: तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से बाइक सवार युवकों को कुचला, एक की मौत

Wed, 05 Feb 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
A high speed dumper crushed the bike riders from behind, one died
सकलडीहा। कोतवाली के खड़ेहरा गांव के पास मंगलवार की शाम करीब 7 बजे डंपर से कुचलकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण उसे सीएचसी से जिला अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। उधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। कार्रवाई की मांग को लेकर रात साढ़े आठ बजे तक ग्रामीण अड़े रहे। एसडीएम अनुपम मिश्रा और सीओ रघुराज कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराया। जाम के कारण सकलडीहा से चहनिया मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन



बलुआ थाना क्षेत्र के पपौरा गांव के पास महगांव शिवपुर निवासी लालजी राम के इकलौते पुत्र विनोद राम (26) और उसी गांव के नंदन राजभर (25 ) बोरिंग मिस्त्री का काम करते हैं। दोनों एक साथ बाइक से शाम 7 बजे करीब सकलडीहा से घर लौट रहे थे। खडे़हरा गांव के पास फोरलेन सड़क बनाने वाली कार्यदायी संस्था की डंपर ने पीछे से बाइक सवार को कुचल दिया। बाइक चक्का के नीचे आने से विनोद की मौके पर मौत हो गई। नंदन राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण गंभीर रूप से घायल को सकलडीहा सीएचसी से जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने डंपर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी होने पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर जाम लगाने के साथ ही हंगामा करने लगे और डंपर का शीशा भी तोड़ दिया। उधर, सूचना मिलते ही एसडीएम अनुपम मिश्रा और सीओ रघुराज कई थानाें की पुलिस फोर्स के साथ रात साढ़े आठ बजे तक ग्रामीणों को समझाने में जुटे रहे। किसी तरह से समझाकर जाम समाप्त कराया। एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों को शासन की ओर से हर संभव सहयोग दिलाया जाएगा। उधर, विनोद राम माता-पिता के इकलौते बेटे थे। बोरिंग करके अपने बूढ़े माता-पिता और पत्नी सहित परिवार का भरण-पोषण करते थे। मौत से पत्नी माया देवी और तीन साल की बेटी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed