फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A 45 MLD STP will be built in Rauna village at a cost of Rs 126.78 crore.

Chandauli News: रौना गांव में 126.78 करोड़ से बनेगा 45 एमएलडी का एसटीपी

Fri, 23 Oct 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
A 45 MLD STP will be built in Rauna village at a cost of Rs 126.78 crore.
पीडीडीयू नगर। नगर से सटे रौना गांव में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण कार्य एक महीने में शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए कार्यदायी संस्था ने मौके पर निर्माण सामग्री भेजने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

हालांकि, निर्माण से संबंधित ड्राइंग और सीमेंट, छड़ व गिट्टी आदि के इस्तेमाल के लिए आईआईटी बीएचयू से अनुमति मिलना अभी बाकी है। करीब 126 करोड़ 78 लाख रुपये से 45 एमएलडी क्षमता का एसटीपी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर और रेलवे कॉलोनियों से निकलने वाला करीब 40 एमएलडी पानी नालों के जरिये गंगा नदी में गिरता है। इससे नदी के प्रदूषण की समस्या बनी हुई है। इस समस्या के समाधान के लिए गंगा प्रदूषण इकाई की ओर से एसटीपी निर्माण का ठेका एक कंपनी को दिया गया है। जमीन अधिग्रहण के बाद पिलर लगा दिए गए हैं। अब कंपनी ने निर्माण सामग्री पहुंचानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत रौना गांव में एसटीपी के निर्माण के साथ लेढ़ापुर और मवई कला गांव के समीप 17 एमएलडी क्षमता का सीवेज पंपिंग स्टेशन भी बनाया जाएगा। यहां नालों को टैप कर गंदे पानी को 3.75 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन के जरिये रौना स्थित एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा। प्लांट में गंदे पानी का शोधन करने के बाद उसे गंगा में छोड़ा जाएगा।

इससे नगर और रेलवे कॉलोनियों से निकलने वाले सीवेज को सीधे नदी में गिरने से रोकने में मदद मिलेगी। इस संबंध में गंगा प्रदूषण नियंंत्रण इकाई के परियोजना अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि कंपनी की ओर से निर्माण समाग्री पहुंचाने का काम शुरू हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed