फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   रैली निकाल स्कूल जाने को किया प्रेरित

रैली निकाल स्कूल जाने को किया प्रेरित

Fri, 05 Apr 2013 05:30 AM IST
Chandauli
Chandauli Updated Fri, 05 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
चंदौली। सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिला बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को सदर जूनियर हाई स्कूल परिसर से जनपद स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई। जिसमें सरकारी तथा गैर सरकारी विद्यालयों के लगभग दो हजार बच्चे शामिल हुए। रैली का उद्घाटन जिलाधिकारी शंभूनाथ ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद किया। डीएम ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूरे नगर का भ्रमण करने के बाद रैली पुन: आरंभ स्थल पर पहुंच कर समाप्त हुई। इस दौरान गोष्ठी भी हुई। जिले में इस वर्ष शिक्षा के मद में दो सौ करोड़ रुपया खर्च किये जाने की योजना है।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीएम ने कहा कि लोगों को जागरूक करना एक पवित्र कार्य है। सरकार शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली और प्रभात फेरी जैसे कार्यक्रम पर जोर दे रही है। बच्चे आगे चलकर हमारे समाज का निर्माण करते हैं। शिक्षा के बिना कोई भी कार्य संभव नहीं हो सकता। विद्या हमेशा विनय से प्राप्त होती है। गुरुजन हमारे आदर्श हैं। विद्या और ज्ञान के साथ ही शिक्षा बहुत जरूरी है। प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार लोगों को शिक्षित करने के लिए तमाम योजनाएं चला रही है।
विज्ञापन

इसलिए मिले धन को अधिकारी और कर्मचारी ईमानदारी और निष्ठा के साथ खर्च करें। सरकार बच्चों के लिए नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक, ड्रेस, भोजन सहित अन्य सुविधाएं प्रदान कर रही है। इन सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाना अधिकारियों और कर्मचारियों का दायित्व है। बच्चों का अधिकार है शिक्षा प्राप्त करना। बीएसए पीसी यादव ने कहा कि शासन की तरफ से इस अभियान के तहत एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहने पायेगा। इस अभियान में पूरी तरह से अभिभावक शिक्षकों का सहयोग करें। इस अवसर पर सीडीओ बालकृष्ण त्रिपाठी, एडीएम संतोष कुमार, तहसीलदार एसपी विश्वकर्मा, रामचंद्र मिश्र, मुकेश कुमार, अमित दूबे, मनोज सिंह, अमिता श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश मिश्रा, नीरज सिंह, उपेंद्र तिवारी, रामा, आनंद, शैलेंद्र, मनोज राही आदि उपस्थित रहे। संचालन हरिद्वार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट.
डीएम ने गुरु को किया याद
चंदौली। जिलाधिकारी शंभूनाथ ने स्कूल चलो अभियान रैली से पूर्व बच्चों से अपने बचपन के दिन साझा किए। कहा कि गुरु आज्ञा प्रसाद मिश्र और लाल साहब को मैं भुला नहीं सकता। आज उन्हीं की बदौलत मैं इस मंजिल तक पहुंचा हूं। बच्चों से मेरा यही कहना है कि वे भी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर बुलंदियों को हासिल करें।
इनसेट.
धूप से बीमार हुआ बालक
चंदौली। रैली से पूर्व जूनियर हाई स्कूल में गोष्ठी के दौरान कक्षा आठ का छात्र नेगुरां निवासी दीपक कुमार बीमार हो गया। इसके पेट में दर्द होने लगा। तत्काल उसे पास में ही एक एंबुलेंस के पास ले जाया गया। एंबुलेंस में तैनात चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। चिकित्सकों का कहना रहा कि धूप के कारण बच्चे के पेट में दर्द हुआ है।

इनसेट.........
कुछ देर के लिए जाम हुआ शहर
चंदौली। स्कूल चलो रैली के दौरान कुछ देर के लिए मुख्यालय जाम की जद में आ गया। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने सर्विस रोड और हाईवे पर वाहनों का संचालन रोक दिया। इससे वाहन चालकों को परेशानियों से दो चार होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed