फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ‘जिस घर में बेटी आई समझो, उस घर में लक्ष्मी आई’

‘जिस घर में बेटी आई समझो, उस घर में लक्ष्मी आई’

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Chandauli
Chandauli Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मुगलसराय। जिले में बाल कन्या दिवस के अवसर पर जगह जगह रैली निकाली गई और कन्या भ्रूण हत्या रोकने संबंधी कानूनों की जानकारी दी गई। रैली में प्रतिभाग कर रही बालिकाओं ने विभिन्न स्लोगन लिखे तख्ती बैनर के माध्यम से बच्चियों को बचाने के लिए मार्मिक अपील भी की।
विज्ञापन

नगर में यंग लायर्स सोसाइटी के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को बाल कन्या दिवस के अवसर पर स्कूली छात्राओं संग जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को राजकीय महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्साप्रभारी डा. उमाशरण पांडेय और संस्था के अध्यक्ष अधिवक्ता खालिद वकार आबिद ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली में बालिकाएं छोटी बड़ी तख्तिया लेकर चल रही थीं, जिस पर लिखा था ‘जिस घर में बेटी आई समझो उस घर में लक्ष्मी आई’ बिटिया बचाओं देश बचाओ... आदि स्लोगन व नारे लगाये जा रहे थे। रैली में राजकीय बालिका विद्यालय ईर्स्टन बाजार की बालिकाएं, शिक्षिकाएं तथा संस्था के मीडिया प्रभारी एस फाजिल, अख्तर राही आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर 91 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में कन्या दिवस पर रैली निकाली गई, जो नगर का भ्रमण कर पुन: बटालियन पर पहुंचकर समाप्त हो गई। बटालियन के सूबेदार मेजर लेख बहादुर गुरंग ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या देश में अभिशाप की भांति है। नियामताबाद प्रतिनिधि के अनुसार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गोधना के प्रांगण से बालिकाओं ने रैली निकालकर गांव में भ्रमण किया। इस अवसर पर हुई गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रा स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. पीके चतुर्वेदी ने कहा कि भ्रूण हत्या राष्ट्रीय अपराध है। चहनियां प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें मां शारदा कान्वेंट स्कूल के सैकड़ों छात्र छात्राएं, आशा आंगनबाड़ी, स्वास्थ्यकर्मी एवं समाजसेवी संस्थाओं ने भाग लिया। चकिया प्रतिनिधि के अनुसार बाल कन्या दिवस के अवसर पर गुरुवार को चकिया संयुक्त चिकित्सालय के तत्वावधान में कन्या भ्रूण हत्या विरोधी जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को संयुक्त चिकित्सालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर सीएमएस डा. छोटेलाल ने रवाना किया। इसमें शामिल छात्राएं हाथों में भ्रूण हत्या विरोधी स्लोगन लिखे तख्तियां लेकर चल रही थीं। रैली में कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, महारानी जयंती कुंवरि कन्या इंटर कालेज, उच्च प्राथमिक विद्यालय चकिया की छात्राओं ने भाग लिया। सकलडीहा प्रतिनिधि के अनुसार बाल कन्या दिवस के अवसर पर आम जन में जागरूकता लाने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारी रामश्रय सिंह की देखरेख में कन्या विद्यालय के बच्चों ने जुलूस निकाला। एसडीएम ने कहा लड़का और लड़की एक समान हैं। जुलूस में अध्यापक व अध्यापिकाएं भी शामिल हुईं। कंदवा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी पर गुरुवार को बाल कन्या दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गांधी विद्यालय बरहनी एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहनी की छात्राओं ने रैली निकालकर कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ आवाज उठाई। रैली को पूर्व प्रधान अखिलेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राजेश कुमार सिंह, डा. राजेश सिंह द्वितीय, डा. सूर्यभान सिंह, पीपी सिंह, बांके बिहारी सिंह, सुजीत पांडेय, संजय कुमार सिंह, सुरेश तिवारी, अनिल सिंह, सपना गुप्ता, अवनिश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed