फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   चकिया पर राजनाथ का रहा विशेष ध्यान

चकिया पर राजनाथ का रहा विशेष ध्यान

Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
Chandauli
Chandauli Updated Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
चकिया (चंदौली)। राजनाथ सिंह चकिया के विकास के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहे। चाहे वे मुख्यमंत्री बने या केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री या केंद्रीय कृषि मंत्री, हर बार उन्होंने चकिया के लिए कुछ न कुछ करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बनने के पूर्व केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री रहे राजनाथ सिंह ने अपने प्रयासों से चकिया-मुगलसराय मार्ग के चौड़ीकरण की योजना स्वीकृत कराई जिसका शिलान्यास उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने चकिया में 100 बेड का सुविधा संपन्न चिकित्सालय के निर्माण की स्वीकृति दी तथा 7.5 करोड़ धन का आवंटन किया। वहीं, मुजफ्फरपुर बीयर के सामने चंद्रप्रभा नदी पर सेतु का निर्माण कराया। उन्होंने नेवाजगंज पूर्वी, बैरा पूर्वी तथा पश्चिमी लिफ्ट कैनालों का उच्चीकरण कराया तथा लेफ्ट कर्मनाशा नहर के हेड पर काम कराकर नहर टूटने की समस्या का समाधान किया। शहाबगंज में विद्युत उपकेंद्र की कार्य योजना को भी स्वीकृत कराया। केंद्रीय कृषि मंत्री रहने के दौरान उन्होंने चंदौली में कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना कराई। चकिया में करनाल डेयरी प्रोजेक्ट की भी घोषणा की, लेकिन जमीन के अभाव में यह योजना परवान नहीं चढ़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed