फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ट्रैक्टर पलटा, छह लोग जख्मी

ट्रैक्टर पलटा, छह लोग जख्मी

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Chandauli
Chandauli Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शिकारगंज। क्षेत्र के अमरा दक्षिणी गांव के पास चंदौली मिर्जापुर जनपद के बार्डर पर गरई नदी पुल पार करते समय बेचू वीर मेले से लौट रहा बिहार प्रांत के खलासपुर गांव का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गिर गया। इससे उस पर सवार छह लोग घायल हो गए। इसी बीच चकिया से अहरौरा जा रही गणेश मार्का टेंपो भी अनियंत्रित होकर उसी पुल पर पलट गई। उसमें सवार एक महिला घायल हो गई।
विज्ञापन

मिर्जापुर जनपद के बेचू वीर मेले से बिहार प्रांत की खलासपुर गांव जनपद भभुआ के ग्रामीण ट्रैक्टर पर सवार होकर लौट रहे थे। चकिया अहरौरा मार्ग पर अमरा दक्षिणी गांव के पास गरई नदी पुल पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर ट्राली की गुल्ली झटकने से उस पर सवार अन्य लोग बाल बाल बच गए। इसी समय चकिया से अहरौरा जा रही गणेश मार्का टेंपो अचानक मोड़ पर घुमते ही गरई नदी पर लगी भीड़ देखकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उसमें सवार एक महिला घायल हो गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पीड़ित घायलों को निजी चिकित्सालय में तत्काल भर्ती कराया। इसकी सूचना मिलते ही शिकारगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों में पोतन सिंह (65), पुष्पा (20), मीना देवी, रेनू यादव तथा हेतिमपुर निवासी मीरा (28) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed