फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मलोखर में प्रशासन ने किया पैदल मार्च

मलोखर में प्रशासन ने किया पैदल मार्च

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Chandauli
Chandauli Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुगलसराय। मोहर्रम पर्व को लेकर एक तरफ जहां जिला प्रशासन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह से एलर्ट हो गया है। वहीं मोहर्रम के सातवीं को मिट्टी लाकर इमाम चौक पर रखने के बाद इसकी तैयारियों में मुस्लिम बंधु के लोग जुट गए हैं। जिले में इस वर्ष चार सौ से ऊपर ताजिया निकाली जाएगी। शुक्रवार को मलोखर में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में रूट मार्च किया गया तथा लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। इस बार मलोखर सहित जिले में चिन्हित आधा दर्जन स्थानों को अति संवेदनशील के रूप में चिन्हित किया गया है। जिस पर पुलिस की खास नजर होगी।
विज्ञापन

मोहर्रम पर्व पर लोगों में आत्म विश्वास पैदा करने के लिए शुक्रवार को एसपी कृष्ण मोहन के नेतृत्व में दुलहीपुर से जलीलपुर फिर जलीलपुर से मलोखर तक रूट मार्च किया गया। इस दौरान भारी असलहों से लैस एक कंपनी पीएसी, चार थानों की पुलिस चल रही थी। भारी पुलिस फोर्स के साथ मलोखर पहुंचे डीएम एसपी और अपर पुलिस अधीक्षक ने गांव का चक्रमण किया तथा लोगों में आत्म विश्वास पैदा करने की कोशिश की। इस दौरान पैदल मार्च को देख गांव के बच्चे सहम उठे। जिलाधिकारी पवन कुमार ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपील की। लगभग पांच घंटे तक चले रूट मार्च के माध्यम से जिला प्रशासन ने अमन पसंद लोगों को यह अहसास कराने का प्रयास किय प्रशासन उनके साथ है। इस संबंध में एसपी कृष्ण मोहन ने कहा कि मलोखर में पैदल मार्च कर लोगों में आत्म विश्वास पैदा किया गया। परंपरागत रास्ते से ही ताजिया निकाली जाएगी। नया कुछ भी नहीं होगा। गड़बड़ी पैदा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रामचंद्र यादव सीओ सदर सुधाकर यादव, एसडीएम सुजीत कुमार, कोतवाल आर पी यादव के आलवा चार थानाध्यक्ष व पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed