फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   इंदिरा को कांग्रेसियों ने किया याद

इंदिरा को कांग्रेसियों ने किया याद

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Chandauli
Chandauli Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंदौली। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा. राजेश कुमार चौधरी ने कहा कि इंदिरा गांधी विश्व की महानतम नेताओं में एक थीं। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की परवाह नहीं की। देश को खुशहाल और आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो प्रयास अपने शासनकाल में किया था उसका लाभ आज मिल रहा है। कहा कि उनको श्रद्धांजलि देनी है तो देश को विकास की ओर ले जाना होगा। कांग्रेस संगठन को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कहा कि देश को विकास के रास्ते पर ले जाने का बूता केवल कांग्रेस पार्टी में ही है। हमारे दिग्गज नेताओं ने देश में विकास की जो रेखा खींची है उसी का अनुसरण कर देश विकासशील से विकसित होने की ओर अग्रसर है। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए रास्ते पर चलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर केदारनाथ पांडेय, रामलाल, मनोज कुमार, इम्तियाज आलम, डा. रामप्रकाश शाह, वीरेंद्र बिंद, फेकू भारद्वाज, गुलाब राम, सुभाष चंद्र, नूर मोहम्मद, शिवेंद्र मिश्र, हंसलाल चौहान, पंचम सिंह, मदन तिवारी, रामनिवास, दुर्गादत्त, शीतला सिंह, बेचन सिंह, जगदीश, कृष्ण कुमार, दीनानाथ, धरनीधर तिवारी, शाह आलम, दिग्विजय सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन श्रीराम और धन्यवाद ज्ञापन विजय त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed