फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   खरना के बाद महिलाओं ने रखा व्रत

खरना के बाद महिलाओं ने रखा व्रत

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Chandauli
Chandauli Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुगलसराय। सूर्योपासना का सबसे बड़ा पर्व डाला छठ पर सोमवार को व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी अर्घ्य। इसके लिए रविवार को दिनभर निर्जला व्रत रहने के बाद महिलाओं ने घरों में मीठा भोजन पकाया और विधि विधान से पूजा अर्चन करने के बाद छठी मइया को गीत गाकर रिझाया। अब 36 घंटे के उपवास के बाद मंगलवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाएं व्रत का पारण करेंगी।
विज्ञापन

छठ पर्व के मद्देनजर रविवार को छठ पूजन करने वाले घरों में दिन भर रौनक बनी रही। व्रती महिलाएं दिन भर निर्जला व्रत रखकर विधि विधान से घरों में रविवार को पूजन अर्चन किया। तत्पश्चात शाम को नए चावल, गुड़ एवं गाय के दूध से बनी खीर व रोटी का सेवन किया। इसके पूर्व महिलाएं छह कृतिकाओं का पूजन अर्चन किया एवं चंद्रमा को दीप दिखाया। इसके बाद घरों में बाकी सदस्य प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया। सोमवार को दिन भर निर्जला व्रत रखकर व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगी जबकि मंगलवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी।उधर, नगर में डाला छठ की पूजा को लेकर ईख तीस रुपये पीस बिकी तो फल फूल भी आसमान छू रहे थे। रविवार को महिलाएं व पुरुषों की भीड़ से नगर में पूरे दिन चहल पहल का आलम बना रहा। पूजा सामग्रियों की अस्थाई दुकानों पर सुबह से ही खरीददारों की भीड़ उमड़ी रही। व्यस्तता के चलते लोगों ने मोलभाव भी कम किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed