{"_id":"58-80577","slug":"Chandauli-80577-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र गुटों में संघर्ष के बाद तनाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र गुटों में संघर्ष के बाद तनाव
Chandauli
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सकलडीहा। धानापुर थाना क्षेत्र के कैप्टन विजय प्रताप महाविद्यालय में छात्रों के दो गुटों की लड़ाई अब दो गांवों के प्रतिष्ठा का विषय बन गई है। गत शनिवार को उकनीवीरमराय गांव के छात्रों की आवाजापुर के युवकों व छात्रों द्वारा की गई पिटाई के बाद आवाजापुर से उकनीवीरमराय होते हुए सकलडीहा मुगलसराय जाने वाले आवाजापुर गांव के वाशिंदों में किसी भी अप्रिय घटना को लेकर भय बना हुआ है। किसी भी अपरिहार्य स्थितियों से निपटने के लिए दोनों गांवों में पीएसी कैंप कर रही है। दो गांवों के बीच तनाव पूर्ण खामोशी बरकार है। हालांकि इसके मद्देनजर धानापुर व सकलडीहा पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दविश तेज कर दी है।
गौरतलब है कि शहीद कैप्टन विजय प्रताप महाविद्यालय में गत 29 अगस्त को छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट देखते देखते दो गांवों के बीच वर्चस्व की लड़ाई हो गई। किसी प्रकार पुलिस अधिकारियों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया था। अभी दोनों गांवों के बीच संघर्ष का जख्म सूखा भी नहीं था कि गत शनिवार को फिर से विवाद हो गया। बार बार समझौता के बाद भी आपसी तालमेल बनता नहीं दिख रहा है। शनिवार को स्थिति इस प्रकार भयावह हो चुकी है कि उकनी विरमराय के लोग अब आर पार की लड़ाइ के लिए तैयार हो गए हैं। दोनों गांव के बीच तनाव को देखते हुए इन गांवों में पीएसी तैनात कर दी गई है। वहीं 30 नामजद व आधा दर्जन अज्ञात को गिरफ्तार करने के लिए भी पुलिस दबिश दे रही है।