फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   किसान को ट्रक ने रौंदा, मौत

किसान को ट्रक ने रौंदा, मौत

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Chandauli
Chandauli Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सकलडीहा। क्षेत्र के संघती गांव के समीप शनिवार की देर शाम ट्रक के धक्के से एक वृद्ध किसान की मौत हो गई। वह गांव में ही तेरही समारोह में शामिल होकर अपने घर को लौट रहा था। तभी पीछे से आ रहा ट्रक उसको धक्का मारते हुए भाग निकला। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने सकलडीहा-अलीनगर मार्ग पर शव रखकर लगभग एक घंटे तक चक्का जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सकलडीहा एसडीएम, सीओ सहित अलीनगर सकलडीहा की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। एसडीएम के समझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के संघती गांव निवासी किसान झब्बू राम (60) शनिवार की शाम गांव में ही एक तेरही समारोह में शामिल होकर अपने घर को लौट रहा था। जैसे ही झब्बू राम अंबेडकर प्रतिमा के समीप पहुंचा था कि अलीनगर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने पीछे से वृद्घ को धक्का मार दिया। जिससे वृद्घ सड़क पर गिरते ही छटपटाने लगा। जब तक ग्रामीण कुछ समझपाते तब तक ट्रक काफी दूर सकलडीहा की तरफ निकल चुका था। इधर ग्रामीण वृद्घ को अस्पताल पहुंचाने की तैयारी कर ही रहे थे कि वृद्घ ने दम तोड़ दिया। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को अलीनगर-सकलडीहा मार्ग पर रखकर चक्का जाम करके मुआवजे की मांग पर अड़ गये। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे सकलडीहा एसडीएम रामाश्रय सिंह, सकलडीहा सीओ राधेश्याम, कोतवाल डीपी आर्या, अलीनगर थानाध्यक्ष सूर्यप्रकाश यादव सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। आक्रोशित ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम रामाश्रय सिंह ने किसान राहत कोष से पांच लाख मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया तब ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed