{"_id":"58-80370","slug":"Chandauli-80370-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचत के मामले में प्रमुख विभाग फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बचत के मामले में प्रमुख विभाग फिसड्डी
Chandauli
Updated Sat, 10 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंदौली। जनपद में राष्ट्रीय बचत योजना 2012-13 में कुल 49 विभाग फिसड्डी साबित हुए हैं। 26 करोड़ 80 लाख वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक बचत के मामले में तीन करोड़ 87 लाख ऋणात्मक में चल रहे हैं। प्रगति को बढ़ाने के लिए कई बार बैठक हुई, लेकिन 12 विभाग ही सहयोग कर रहे हैं।
गौरतलब है कि जनपद में कुल 61 विभाग हैं। राष्ट्रीय बचत योजना 2012-13 के अंतर्गत जिले का वार्षिक लक्ष्य 26 करोड़ 80 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। इसे पूर्ण करने के लिए जिले में मात्र 12 विभाग ही सक्रिय हैं। इसमें जिला पूर्ति, जिला कार्यक्रम, पशुपालन, अधिशासी अभियंता जल निगम, ट्यूबवेल, नलकूप, सिंचाई खण्ड, समाज कल्याण, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, श्रम एवं प्रर्वतन, वन, उद्यान और युवा कल्याण विभाग शामिल हैं। इन विभागों को छोड़ कर अन्य प्रमुख विभाग बचत करने में फिसड्डी हैं। इसमें प्रमुख रूप से मुख्य चिकित्सा, पुलिस, एआरटीओ, कृषि, विद्युत, जिला पंचायत राज अधिकारी, उद्योग, आरईएस, चन्द्रप्रभा प्रखण्ड, नगर पंचायतों, सहित अन्य विभाग शामिल हैं। मजे कि बात तो यह सबसे बड़ा महकमा पुलिस और जिला पंचायत राज का है। यह बचत करने में पिछड़ गए हैं । इस बाबत जिला बचत अधिकारी संतलाल यादव ने बताया कि लक्ष्य की पूर्ति के लिए ग्राम पंचायत से लेकर वार्ड स्तर पर एजेंटों की नियुक्ति के लिए अभियान चलाया जा रहा है। विभागों की लक्ष्य की पूर्ति के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कर समीक्षा की जा रही है। उम्मीद है कि जो विभाग सहयोग नहीं कर रहे हैं वे भी जल्द ही इस पर अमल करेंगे। लोक भविष्य निधि खाता के माध्यम से जमा करने वाले आयकर दाताओं को भी आयकर में छूट मिलेगी। इसके बाबत आयकर दाताओं को भी जानकारी दी जा रही है।