{"_id":"62460","slug":"Chandauli-62460-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिकल फैक्ट्री में आग से घंटों मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमिकल फैक्ट्री में आग से घंटों मचा कोहराम
Chandauli
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नियामताबाद(चंदौली)। औद्योगिक नगर क्षेत्र के चमड़ा साफ करने वाली केमिकल फैक्ट्री में शुक्रवार की दोपहर साढ़े तीन बजे अचानक विस्फोट और उससे लगी आग ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। हालांकि घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं मिली है। बावजूद इसके प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह मंजर एक बड़ी तबाही में तब्दील हो सकता था अगर फैक्ट्री में लगी आग इसके ठीक पीछे मौजूद इंडियन इंक की फैक्ट्री को अपनी जद में ले लेती। क्योंकि इंडियन इंक की फैक्ट्री में पचासों ड्रम थिनर मौजूद था जो आग लगने पर भयावह रूप अख्तियार करते हुए तबाही का सबब बन सकता था। इंडियन इंक कंपनी के कर्मचारी दिलेरी दिखाते हुए 11 अगिभनशमन यंत्रों के जरिए आग बुझाने में जी जान से जुटे रहे। क्षेत्र के ग्रामीणों व औद्योगिक नगर के कर्मचारियों के सहयोग से थिनर के ड्रम को ढकले कर दूर किया गया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो विस्फोट करने वाली फैक्ट्री में अगभनीशमन यंत्रों का अभाव देखने को मिला। मात्र एक अगिभनशमन यंत्र ही दिखलाई पड़ा जो विस्फोट के बाद काफी दूर गिरा पड़ा मिला। आग तथा विस्फोट की घटना पर आसपास के लोगों में चर्चा रही कि फैक्ट्री में शाट सर्किट से थिनर के टैंक में आग लग गई होगी जिससे विस्फोट होने से फैक्ट्री के परखचे उड़ गए तथा भीषण आग का कारण बने।
विज्ञापन