फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   जीआरपी के हत्थे चढ़े ट्रेन लुटेरा गिरोह के पांच सदस्य

जीआरपी के हत्थे चढ़े ट्रेन लुटेरा गिरोह के पांच सदस्य

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Chandauli
Chandauli Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुगलसराय। राजकीय रेलवे पुलिस ने बीती रात को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर दो के पश्चिमी छोर से पांच ट्रेन लुटेराें को एक लाख 43 हजार रुपये नगद, ढाई सौ ग्राम सोना सहित दौ सौ ग्राम चांदी के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों में चार जनपद के निवासी हैं, जबकि एक गया, बिहार का निवासी बताया गया है। आरोपी विगत सात वर्षों से ट्रेनाें में यात्रियाें को लूटते थे। जीआरपी ने आरोपियों पर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे गुरूदर्शन सिंह और पुलिस अधीक्षक रेलवे महेश मिश्रा के निर्देश पर चलाए गये चेकिंग अभियान के तहत राजकीय रेलवे पुलिस प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह यादव बीती रात स्थानीय रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में रेल यात्रियों के सुरक्षा के बाबत अपने हमराहियों के साथ गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली की प्लेटफार्म नंबर दो के पश्चिमी छोर स्थित लाइन शहीद बाबा मजार के पास ट्रेन लुटेरे गिरोह के पांच सदस्य किसी घटना को अंजाम देने के बाद आपस में माल का बटवांरा कर रहे है। सूचना मिलते ही हरकत में आई जीआरपी की टीम सर्कुलेटिंग एरिया से आनन-फानन में प्लेटफार्म नंबर दो के तरफ कूच कर गई। अभी जीआरपी टीम पश्चिमी छोर स्थित मजार के समीप पहुंच ही रही थी की भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को आते देख पांचों युवक भागने लगे जिस पर पुलिस कर्मियाें ने घेराबंदी करते हुए पांचो आरोपियों को दबोचकर थाने ले आई। जहां जमा तलाशी के दौरान विभिन्न ट्रेनाें से रेल यात्रियाें का लूटा हुआ उनके पास से कुल एक लाख 42 हजार पांच सौ रुपए नगद, छह जोड़ी पायल, आठ सोने की चूड़ी, आठ सोने का कड़ा, तीन सोने के कंगन, तीन सोने के मंगलसूत्र, दो सोने का हार और दो सोने का टप्स सहित कुल मिलाकर ढाई सौ ग्राम सोना और दो सौ ग्राम चांदी बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियाें में क्रमश: सतीश जायसवाल, रामधनी, जीतलाल जायसवाल, औैर डेविड चरन मुगलसराय के निवासी है। जबकि छेदी लाल जायसवाल गया, बिहार का निवासी बताया गया। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ में आरोपियाें ने बताया कि ट्रेन में रेल यात्रियों को लूटने का कार्य हम लोग विगत सात वर्षो से कर रहे है। गिरोह के कुछ और सदस्य भी है जो इस कार्यो में संलिप्त हैं। इस संबंध में जीआरपी इंस्पेक्टर रतन सिंह यादव ने बताया कि बीती रात चेकिंग के दौरान पांचो ट्रेन लुटेराें को प्लेटफार्म नंबर दो स्थित मजार के पास से रेल यात्रियाें के लूटे हुए रुपए और आभूषणाें के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियाें को संबंधित धाराआें में निरुद्घ कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed