{"_id":"62115","slug":"Chandauli-62115-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयला चुराते लगा करेंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोयला चुराते लगा करेंट, मौत
Chandauli
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुगलसराय। स्थानीय ईस्ट बाहर लाइन यार्ड में मंगलवार की अपराह्न कोयला लदी मालगाड़ी के वैगन से कोयला चुराते समय एक अज्ञात युवक की ओएचवी तार की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्थानीय रेलवे स्टेशन स्थित प्लेटफार्म नंबर छह के समीप ईस्ट बाहर लाइन यार्ड में मंगलवार की अपराह्न लगभग तीन बजे एक युवक हाथ में प्लास्टिक की बोरियां लेकर यार्ड से गुजर रही कोयला लदी मालगाड़ी के वैगनाें में चढ़ कर कोयला चुरा रहा था। इसी दौरान युवक का सिर ऊपर से गुजरे ओएचवी तार से स्पर्श कर गया। करेंट लगते ही वह तड़फड़ाने लगा और बुरी तरह झुलस गया। इसी बीच वह वैगन के नीचे गिर पड़ा। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे जीआरपी के जवानाें ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। कोयला चोरी की घटनाओं पर रोक न लगने से ऐसी घटनाएं अक्सर हो रही हंै।
.