{"_id":"61976","slug":"Chandauli-61976-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद निधि खर्च करने में कंजूसी कर रहे सपा के ‘माननीय’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद निधि खर्च करने में कंजूसी कर रहे सपा के ‘माननीय’
Chandauli
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। विकास से वंचित जिले के विकास पर सपा के दो सांसदों ने मिलकर तीन वर्ष में मात्र साढ़े पांच करोड़ रुपये ही अब तक खर्च किया है। सांसद निधि के पांच करोड़ रुपये में से अधिकांश नाली, खड़ंजा, स्कूल भवनों व विद्युत सुधार पर खर्च किए गए। विकास के सवाल को लेकर राग अलापने वाले इन सांसदों द्वारा अपनी निधि को खर्च करने में बरती जा रही कंजूसी के पीछे क्या कारण है यह तो वही जाने।
गौरतलब है कि सांसद निधि से विकास के मद में अब तक जो खर्च करने की रफ्तार है वह कहीं से भी जनपदवासियों के लिए शुभ नहीं माना जा सकता है। यह बात अलग है कि पूर्ववर्ती बसपा सरकार में सपा सांसद अपने निधि का खर्च जानबूझकर कोताही बरते हो। वर्ष 2009 व 2012 के बीच तीन वर्ष में चंदौली जिले में विकास की विभिन्न योजनाआें पर चंदौली के सांसद रामकिशुन यादव व रार्बट्सगंज सुरक्षित क्षेत्र के सांसद पकौड़ी लाल कोल के सांसद निधि से मार्च 2012 तक चयनित कुल 244 कार्यों के लिए पांच करोड़ 61 लाख 736 रुपये नाली, खड़ंजा, स्कूल भवनों व विद्युत दशा के सुधार में खर्च किए जाने का प्रावधान किया गया। जिसमे से चार करोड़ 60 लाख 801 रुपये अवमुक्त कर दिए गए। जहां कार्य कराने वाली कार्यदायी संस्थाओं में एक सौ 62 कार्य पूरे कर दिए। सांसद निधि का 82 कार्य अभी तक अपूर्ण व निर्माणाधिन है। द्वय सांसदों ने अपनी निधि से धन देने में सबसे ज्यादा विश्वास उत्तर प्रदेश सहकारी निर्माण एवं विकास संघ लिमिटेड वाराणसी व विद्युत विभाग चंदौली पर जताया है। उत्तर प्रदेश सहकारी निर्माण व विकास संघ लिमिटेड वाराणसी को तीन वर्षाें में 65 कामों के लिए एक करोड़ 78 लाख 415 रुपये लागत के एवज में एक करोड़ 43 लाख 125 रुपये धनराशि एवं विद्युत विभाग चंदौली को 84 कामों के लिए एक करोड़ 77 लाख 112 लागत के एवज में एक करोड़ 62 लाख 257 रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। इसके आलावा चकिया विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत चकिया, शहाबगंज, नौगढ़ व चंदौली आंशिक क्षेत्र पंचायत को लगभग 61 लाख रुपये ग्राम पंचायतों को 28 लाख रुपये एवं स्कूल भवनों व बाउंड्रीवाल के निर्माण पर 80 लाख 360 रुपये खर्च किए गए है।