फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अगलगी में 17 मड़हे राख

अगलगी में 17 मड़हे राख

Tue, 20 May 2014 05:30 AM IST
Chandauli
Chandauli Updated Tue, 20 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में सोमवार को अलग-अलग थाना क्षेत्र के दो गांवों में हुई अगलगी की घटनाओं में 23 मड़हे जल कर राख हो गए। खुटहन थानाक्षेत्र के ताजूपुर गांव में अबूझ हाल में आग लगने से 17 महड़े जल कर राख हो गए। आग बुझाने के चक्कर में तीन लोग झुलस गए। सभी को पीएचसी पहुंचाया गया। यहां झुलसने से तीन मवेशियों की भी मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आरा गांव में आग लगने से छह मड़हे राख हो गए।
विज्ञापन

गभिरन/खुटहन: ताजूपुर गांव निवासी रामअचल प्रजापति के मड़हे में सोमवार को दिन में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण उनके तीन मड़हे धू-धूकर जलने लगे। मड़हे में बंधी एक भैंस, गाय और बछिया की झुलसने के कारण मौत हो गई। लोग आग बुझाने के लिए दौड़े। देखते ही देखते आग जोखू प्रजापति के दो छप्पर, रामदुलार प्रजापति, रामपलट, रामसकल, जय प्रकाश के तीन मड़हे और 50 कुंतल गेहूं जल गया। इसके अलावा विजय सिंह के भी दो छप्पर आग की चपेट में आने से राख हो गए। आग लगने के बाद वहां अफरातफरी जैसी स्थिति बन गई। लोग पानी लेकर दौड़ना शुरू कर दिए। जैसे-तैसे करके आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा था। सूचना पाते ही थानेदार दिनेशचंद्र मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए। गांव वालों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी थी। फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। गौराबादशाहपुर: थाना क्षेत्र के आरा गांव में सोमवार को पंचम राजभर के छत के ऊपर से गए एलटी तार से स्पार्किगिं होने के कारण आग लग गई। आग लगने के कारण पंचम के तीन मड़हे जल कर राख हो गए। इसमें रखा गृहस्थी का सारा सामान जल गया, जबकि चार बकरियां भी झुलस कर मर गईं। वहीं गुड्डू राय का एक मड़हा, हरिश्चंद्र का एक मड़हा, तीन साइकल और गामा राजभर का एक मड़हा राख हो गया। इन लोगों के यहां भी गृहस्थी का सामान जल गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग बुझाया।
विज्ञापन


आग में तीन मड़हे जलकर राख, बच्ची झुलसी
बरसठी। थाना क्षेत्र के बैलौना कला गांव में चूल्हे की चिंगारी से आग लगने के कारण तीन मड़हे जल कर राख हो गए। आग की चपेट में आने से एक बच्ची भी झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव निवासी राजेश माली और पिंटू माली दियावां महादेव मंदिर में फूल बेचने के लिए गए थे। घर सिर्फ छोटे बच्चे और महिलाएं मौजूद थीं। खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से मड़हे में आग लग गई। देखते ही देखते तीन मड़हे आग की चपेट में आ गए। इसी दौरान महड़े में सो रही सो रही राजेश की बेटी अंजली (5) झुलस गई। गांव के लोगों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। गांव के लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed