फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   आचार संहिता के पालन में ढील बर्दाश्त नहीं

आचार संहिता के पालन में ढील बर्दाश्त नहीं

Sun, 09 Mar 2014 05:30 AM IST
Chandauli
Chandauli Updated Sun, 09 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
चंदौली। लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी शंभूनाथ ने शनिवार को विकास भवन सभागार में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने चुनाव के मद्देनजर आयोग से जारी दिशा-निर्देश से मजिस्ट्रेट को अवगत कराया। चेताया कि आदर्श आचार संहिता के पालन में ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण करें और बीएलओ से मिलकर किट, रजिस्ट्रार, पहचान पत्र, बूथ की संख्या, मतदाता फोटो पहचान पत्र का विवरण रजिस्टर आदि की जानकारी प्राप्त कर लें। उन्होंनेे मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि जिस व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है या फिर गलती से कट गया हो, उसका नाम सूची में शामिल कराने के लिए तत्काल फार्म-6 भरा जाए। साथ ही बीएलओ के पास पर्याप्त मात्रा में फार्म की उपलब्धता की जानकारी हासिल करें। प्रत्येक मतदान केंद्रों पर रैप, पानी, भवन, बिजली, रौशनी, शौचालय सहित तमाम सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करें। साथ ही जो भी तैयारियां अधूरी है उसे तत्काल प्रशासन को सूचित करें। जिससे समय रहते पूरा किया जा सके। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। यदि किसी मतदान केंद्र पर कोई सुविधा का अभाव है तो उसे समय रहते पूर्ण करें। सीडीओ सुजीत कुमार ने कहा कि सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान के दौरान होने वाली व्यवस्थाओं को सभी मतदान केंद्रों पर अलग-अलग डायरी में नोट करके सुरक्षित रख लें। दस मार्च तक रिपोर्ट निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर एडीएम तिलकधारी यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed