फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   गुस्साए यात्रियों ने स्टेशन मास्टर को बनाया बंधक!

गुस्साए यात्रियों ने स्टेशन मास्टर को बनाया बंधक!

Sun, 16 Feb 2014 05:30 AM IST
Chandauli
Chandauli Updated Sun, 16 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मुगलसराय। शुुक्रवार की रात दस बजे जीवनाथपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची सीमांचल एक्सप्रेस के यात्रियों ने ट्रेन के काफी देर से खड़ी होने का समुचित जवाब न मिलने पर स्टेशन मास्टर को उनके ही कमरे में रात बारह बजे बंधक बना लिया। बाद में ओवर हेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) वायर टूटने की जानकारी मिलने पर उनका गुस्सा शांत हुआ और वे अपनी-अपनी बोगियों में गए। देर रात करीब ढाई बजे वायर को ठीक करने के बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन

जीवनाथपुर और मुगलसराय वेस्ट केबिन के बीच शुक्रवार की देर रात ओएचई वायर टूट गया। इस कारण डाउन लाइन पर इलाहाबाद और मुगलसराय के बीच ट्रेनों का परिचालन थम गया। इलाहाबाद की तरफ से आने वाली ट्रेनें जीवनाथपुर और पीछे के अन्य स्टेशनों पर खड़ी हो गईं। ओएचई ठीक होने के बाद पहली ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से जोगबनी जाने वाली 12488 डाउन सीमांचल एक्सप्रेस देर रात करीब तीन बजे मुगलसराय के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। इसके बाद 12314 डाउन सियालदह राजधानी एक्सप्रेस करीब सवा तीन बजे, 12306 डाउन हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस साढ़े तीन बजे, 12310 डाउन पौने चार बजे तथा 122812 डाउन भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस करीब तीन पचास पर मुगलसराय पहुंची। वहींएओएम कोचिंग मुगलसराय ने बताया कि मुगलसराय वेस्ट केबिन के पास शुक्रवार की रात करीब आठ बजे वायर टूटा। उसे तत्काल दुरुस्त कर लिया गया लेकिन लगातार ट्रिपिंग के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। देर रात एक बजकर बीस मिनट पर खराबी दूर कर ली गई। उसके बाद परिचालन शुरू हुआ। वहीं जीवनाथपुर स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारियों ने स्टेशन मास्टर के बंधक बनाए जाने की खबर पर अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed