फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   95 kg hemp recovered, two smugglers arrested

95 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 05 Oct 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
95 kg hemp recovered, two smugglers arrested
मोहनिया। दुर्गावती पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के नई बस्ती में छापेमारी कर गांजा के दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करों के पास कुल 95 किलो 800 ग्राम गांजा और तीन लाख के करीब नई करेंसी व कुछ पुराने नोट भी बरामद हुए। तस्कर इसके पूर्व यूपी के सैयदराजा थाना में 25 किलो गांजा के साथ पकड़े गए थे।प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी पुलिस को सूचना मिली कि कुछ तस्करों ने नई बस्ती के एक मकान में भारी मात्रा में गांजा छुपा रखा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने छापा मार कर वहां से लगभग 96 किलो गांजा, नए व पुराने नोट, गांजा तौलने का तराजू , बटखरा व मोबाइल बरामद की। पुलिस ने तस्करी के आरोप में एक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्कर की निशानदेही पर पुलिस ने बड़की गांव से दूसरे तस्कर को भी धर दबोचा। पूछताछ में तस्करों ने कबूल किया कि वे गांजा उड़ीसा से मंगवाकर प्रदेश के थोक व्यापारियों को बेचते थे। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तस्करों में मोतीराम व कमलेश प्रसाद केसरी शामिल हैं। पुलिस पकड़े गए तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed