फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   943 ticketless passengers caught in mega ticket-checking drive.

Chandauli News: मेगा टिकट चेकिंग अभियान में धरे गए 943 बेटिकट यात्री

Tue, 16 Jun 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
943 ticketless passengers caught in mega ticket-checking drive.
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर टिकट की जांच करते महिला टीटीई। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : 1
हावड़ा दिल्ली रूट पर अति व्यस्त पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल में सोमवार को मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में कुल 943 बेटिकट यात्री धरे गए। इनसे जुर्माना के रूप में 5 लाख 39 हजार 800 रुपये वसूला गया। पीडीडीयू मंडल के मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि एक तरफ ट्रेनों में यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। दूसरी तरफ बेटिकट यात्रियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के साथ ही मंडल के सासाराम, डेहरी ऑन सोन और गया जंक्शन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्टेशनों के प्लेटफॉर्मों, पैदल उपरिगामी पुलों तथा प्रवेश एवं निकास द्वारों पर सघन टिकट जांच की गई। इसके साथ ही विभिन्न ट्रेनों में भी टिकट जांच अभियान चलाकर बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कहा कि इस तरह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed