फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   संविदा कर्मचारियों का धरना समाप्त

संविदा कर्मचारियों का धरना समाप्त

Sun, 03 Feb 2019 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
संविदा कर्मचारियों का धरना समाप्त
चंदौली। छह सूत्री मांगों के समर्थन में 13 दिनों से सीएमओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे स्वास्थ्य विभाग संविदा कर्मचारियों को धरना शनिवार को समाप्त हो गया। बताया कि स्वास्थ्य निदेशक ने लखनऊ में संगठन के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया है कि जल्द उनकी समस्याएं निसतारित कर दी जाएंगी। लोगों ने सीएमओ आरके मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त करने की घोषणा की। संविदा कर्मचारियों की मांग थी कि समान कार्य के हिसाब से समान वेतन दिया जाय। वहीं आउट सोर्सिंग बंद करने के अलावा अन्य मांगों को लेकर सभी कई दिनों से धरनारत थे। बताया कि शासन उन्हे आश्वासन मिला है कि आठ फरवरी के बाद कमेटी बनाकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। चेताया कि यदि आश्वासन के बाद भी सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की गई तो कर्मचारी दोबारा सड़कों पर उतरेंगे। इस दौरान प्रतिमा पांडेय, दीपा पांडेय, कुसुम देवी, सबिता देवी, विनय कुमार, शंशाक शेखर मजुमदार, प्रवीण कुमार सिंह, सुजीत कुमार, सरिता कुशवाहा, पूनम देवी, भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed