फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   टूटे स्प्रिंग के सहारे दौड़ी धनबाद लुधियाना

टूटे स्प्रिंग के सहारे दौड़ी धनबाद लुधियाना

Tue, 18 Dec 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
टूटे स्प्रिंग के सहारे दौड़ी धनबाद लुधियाना

विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। धनबाद से लुधियाना जा रही अप 13307 धनबाद लुधियाना एक्सप्रेस टूटे स्प्रिंग के सहारे ट्रैक पर दौड़ती रही। ट्रेन के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुुंचने पर जांच में गड़बड़ी का पता चला। जांच पड़ताल के बाद ट्रेन को कासन पर रफ्तार कम करके आगे के लिए रवाना किया गया। इस तरह कर्मचारी की सतर्कता से बड़ी दुर्घटना टल गई।

अपने निर्धारित समय से 50 मिनट की देरी से सोमवार की सुबह पांच बजे धनबाद लुधियाना एक्सप्रेस स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या छह पर पहुंची। तकनीकी टीम ने यहां ट्रेन की जांच की। इस दौरान टेक्निशियन -1 संजय कुमार की नजर कोच संख्या ईसीओआर 18851/सी के एक्सल पर पड़ी तो होश उड़ गए। एक एक्सल बाक्स का आउटर स्प्रिंग टूटा हुआ था। इस पर संजय ने इसकी सूचना अपने प्रभारी सीनियर सेक्शन इंजीनियर चंद्रमा सिंह को दी। मौके पर पहुंचे एसएसई ने पूरे पहिए का निरीक्षण किया। बताया कि स्थिति देख कर लग रहा है कि कुछ देर पहले ही स्प्रिंग टूटा है। यदि इसी रफ्तार से ट्रेन दौड़ती रहेगी तो आगे दिक्कत होगी। उन्होंने अधिकारियों से वार्ता के बाद ट्रेन की रफ्तार 80 प्रतिशत निर्धारित की। स्प्रिंग की मरम्मत भी की गई। इसके बाद ट्रेन आगे केे लिए रवाना किया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान ट्रेन आधे घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। चंद्रमा प्रसाद ने बताया कि कर्मचारी की सतर्कता से बड़ी दुर्घटना टल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed