{"_id":"5be1e2cdbdec2269b8463e0e","slug":"91541530317-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियामताबाद में शीघ्र बनेगा राजकीय इंटर कालेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियामताबाद में शीघ्र बनेगा राजकीय इंटर कालेज
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नियामताबाद। विकासखंड के स्थानीय गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (नवीन) के समीप शीघ्र ही राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण आरंभ किया जाएगा। इसके लिए एडीएम बच्चालाल के नेतृत्व में मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम ने गांव में जमीन का निरीक्षण किया।
एडीएम ने बताया कि नियमताबाद स्थित पीएचसी के बगल में ग्राम समाज की आराजी संख्या 1901 की जमीन खाली पड़ी है। इस पर शासन के निर्देश पर राजकीय इंटर कॉलेज बनाया जाएगा। इससे पूर्व उक्त जमीन का ट्रामा सेंटर की स्थापना के लिए निरीक्षण किया गया था लेकिन ट्रामा सेंटर की स्थापना अन्यत्र होने की स्थिति में राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना का निर्णय लिया गया है। बीते दिनों विधायक साधना सिंह ने प्रदेश सरकार से इसकी मांग की थी। उनकी मांग पर मुहर लगाते हुए शासन ने मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज बनाने की स्वीकृति प्रदान की है। कहा कि कालेज बन जाने से नियमताबाद व आसपास के गांवों के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में परेशानी नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान एडीएम के साथ मुगलसराय तहसीलदार लालता प्रसाद व क्षेत्रीय लेखपाल अभय श्रीवास्तव मौजूद रहे।